फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 24 घंटे में तीन केस मिलने से प्रशासन में खलबली, लोगों में दहशत

विज्ञापन
हाथरस: सीकनापान गली में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मौके पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना से मुक्त चल रहे हाथरस शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही शहर के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। शहर के बीचों बीच घंटाघर और उसके आसपास का इलाका शुक्रवार को ही हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। अब ओढ़पुरा के एक किलोमीटर का इलाका भी हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। ऐसे में इस शहर का थोड़ा सा भाग ही हॉट स्पॉट से बाहर है।
जिले से सटे आगरा, मथुरा व अलीगढ़ में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे और यहां के लोग इसे लेकर राहत में थे कि जिले में हाल फिलहाल में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन अब पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन मामले सामने आए। इनमें एक लकड़ी कारोबारी, दूसरा सिपाही व तीसरा सब्जी विक्रेता है।
विज्ञापन

24 घंटे में तीन मामले सामने आने से जहां प्रशासन में खलबली मची हुई है, वहीं लोगों में भी दहशत है। करीब डेढ़ लाख की आबादी वाले इस शहर में दो हॉट स्पॉट घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें शहर के प्रमुख आबादी वाले इलाके व बाजार शामिल हैं। ऐसे में अब शहर का कुछ ही भाग अछूता है, जो कि हॉट स्पॉट से बाहर है।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर को कराया सैनिटाइज
हाथरस। शहर के आरपीएम कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बना रखा है। लाला का नगला का सब्जी विक्रेता इसी क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। जैसे ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वहां खलबली मच गई। उसे वहां से एंबुलेंस से मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया और पूरे क्वारंटीन सेंटर को सैनिटाइज कराने में अधिकारी जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें