फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना काल में मृत स्वास्थ्य कर्मियों को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल में शहीद हुए फार्मासिस्ट एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस संबंध में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा सेंट्रल ड्रग स्टोर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें डीपीए के अध्यक्ष राकेश कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए फार्मासिस्ट व स्वास्थ्य कर्मियों को दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्माओं की शांति व शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह, मंत्री श्यामवीर सिंह, उदयपाल सिंह, विक्रम सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, विजयपाल शर्मा, शिवकुमार सिंह, बनी सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। जिला अस्पताल परिसर में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें