न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वसंत पंचमी के मौके पर बड़ी होली किला गेट पर परंपरागत तरीके से होली का ढाडा रंगोली एवं पूजा अर्चना के साथ स्थापित किया गया। पूजा अर्चना पंडित हरिशंकर शर्मा ने कराई। कार्यक्रम की व्यवस्था डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने की।
इस मौके पर रामगोपाल आंधीवाल, ओपी शर्मा, कृष्ण गोपाल आंधीवाल, सीताराम मिश्रा, दिनेश पंडित, मनोज शर्मा, बांके बिहारी अपना वाले, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय व आशू आंधीवाल आदि उपस्थित रहे। होली पूजन स्थल की साफ सफाई विशेष रूप से कराए जाने के लिए पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का आभार व्यक्त किया।
कांशीराम कालोनी में भी हर साल की भांति ढाड़ा रखा गया और पूजन अर्चन हुआ। मौके पर अजय कुमार, गौरव कुमार, रूपकिशोर वर्मा, सतीश शर्मा, सियाराम, संतोष, अंजना, हरिओम, छोटेलाल, शीला, विष्णु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद