फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वसंत पंचमी पर की गई मां सरस्वती की आराधना

विज्ञापन
हाथरस : वसंत पंचमी पर घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर में हुए वसंती शृंगार। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ वसंत पंचमी मनाई गई। स्कूल-कॉलेजों मां सरस्वती का आराधना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई।
शहर के किला क्षेत्र स्थित दाऊजी मंदिर, गुड़िहाई बाजार स्थित दाऊजी मंदिर, गंगा मैया मंदिर, रूई की मंडी स्थित कन्हैया मंदिर, घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान को वसंती रंग की पोशाक धारण कराई गई। भजन कीर्तन किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया। शाम को अलौकिक शृंगार किए गए।
विज्ञापन

श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय वसंतोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. इंदु वार्ष्णेय, सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. लीना चौहान तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाआें ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। संचालन डॉ. अनुपम भारद्वाज ने किया।
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में वसंत उत्सव मनाया गया। उत्सव की शुरुआत मां सरस्वती की आराधना, पूजन और आरती के साथ हुई। इस दौरान आयुषी शर्मा के नेतृत्व में ख्याति, पलक, गीतिका, सिद्धि ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. विनोद चंद्र शर्मा, कमलेश कुमार शर्मा, मनोज नगाइच, नूतन शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन किट्टू राघव ने किया। संवाद
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मनाई वसंत पंचमी
जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में वसंत पंचमी पर अधिवक्ताओं ने बार हॉल में मां सरस्वती का पूजन किया। इस मौके पर अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम, सचिव राधा माधव शर्मा, मुन्ना सिंह पुंढीर, डीजीसी सिविल प्रमोद शर्मा, दिगंबर सिंह सिसोदिया, एडीजीसी राजपाल सिंह दिसवार, प्रशांत कमल पाराशर, राजीव तिवारी, रामवीर सिंह दादू, भागीरथ शर्मा, योगांश पाराशर, राहुल पाठक, धीरज वार्ष्णेय, अजय प्रताप सिंह, अजय शर्मा, गोविंद वशिष्ठ, अश्विनी सक्सेना आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें