फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रैक्टर ट्रॉली, बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : गांव ऊंचागांव के पास हुई दुर्घटना में मृत युवक बबलू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ऊंचागांव के पास सोमवार की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव मौनियां निवासी करीब 24 वर्षीय बबलू पुत्र कन्हैयालाल बघेल दूध का कारोबार करता था। वह सोमवार की शाम को करीब सवा छह बजे वृंदावन से अपनी बुआ के यहां से मौसी के लड़के के साथ लौट रहा था। बताते हैं कि जैसे ही बबलू की बाइक गांव ऊंचागांव सादाबाद के पास पहुंची, वैसे ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार बबलू और उसकी मौसी का लड़का काको घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। वहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। काको के मुताबिक, मंगलवार की सुबह आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें