फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गर्मी में पानी की कमी दूर करने साथ वजन भी नियंत्रित रखें

विज्ञापन
प्रिया मित्तल, डायटीशियन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है अपनी खुराक पर नियंत्रण करना। आप इस मौसम में अपनी खुराक में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिनमें वसा की मात्रा कम हो और शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिल सके। यह जानकारी डायटीशियन प्रिया मित्तल ने खास बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि इन दिनों जब गर्मी इतनी तेज है और ऐसे में लू लगने, बीमार होने का डर सबको है। इस समर अपनी खुराक का खास ख्याल रखकर चिंतामुक्त रहें। हर रोज अपने खाने में कुछ चीजों को शामिल करें और कुछ चीजों को बिल्कुल भी हाथ न लगाएं। ऐसा करने से इस मौसम के हीट को भी आप कंट्रोल कर सकेंगे।
विज्ञापन

ये हैं कुछ आसान उपाय
- आम का शर्बत, आम पना या आम का शर्बत जरूर अपनी खुराक में शामिल करें। यदि आपको रोज धूप में सफर करना पड़ रहा है तो फिर यह आपके लिए और भी जरूरी है। कभी घर में किसी को लू लग जाए, तो भी आम के रस का प्रयोग कर सकते हैं।
- सलाद में कच्चे प्याज को करें शामिल
- लंच और डिनर दोनों में ही प्याज को शामिल करें। प्याज से लू लगने का डर नहीं रहता है। इसके अलावा सलाद में नींबू, चने या स्प्राउट्स का सलाद भी ले सकते हैं। चाट नहीं, फ्रूट चाट
- यदि शाम की चाय के साथ आपको नमकीन, समोसे जैसी चीजें खाने की आदत है, तो अब इसे बिल्कुल छोड़ दें। शाम को तरबूज, खरबूज, खीरे और मौसमी फलों का फ्रूट चाट जरूर खा सकते हैं। पचने में आसान होने के साथ-साथ इनमें पानी की मात्रा भी अधिक होती है, जो गर्मी के मौसम में शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
- शर्बत और जूस गर्मी में आप तरबूज का शर्बत या फिर शेक घर में ही बना सकते हैं। इन्हें बनाने में बहुत समय नहीं लगता हैख् इसलिए यदि दफ्तर में चाय या कॉफी का थर्मस लेकर जा रहे हैं तो इसे अब छोड़ दें। उसकी जगह अपने साथ शर्बत या शेक लेकर जाएं।
विज्ञापन

गर्मियों में करें मौसमी फलों का सेवन
- गर्मियों में आम, तरबूज, खरबूजा, लीची और जामुन जैसे फल सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इन फलों के सेवन से आप अपना वजन कुछ ही दिनों में घटा सकते हैं। तरबूज और खरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी दूर होती है, साथ ही वजन भी नियंत्रित रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें