फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खारे पानी से मुक्ति के लिए डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों में बनेंगी टंकियां

विज्ञापन
हाथरस : खारे पानी की समस्या के निदान के लिए सर्वे करती टीम। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के कई गांवों में खारे पानी की समस्या को लेकर लगातार हो रही शिकायतों पर शासन ने हरकत में आया है। इस समस्या से जूझ रहे गांवों में मीठा पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए ओवरहेड टैंक बनवाए जाएंगे। पहले चरण में करीब डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों को योजना का लाभ मिलेगा। शासन ने इन गांवों के सर्वे का जिम्मा मेधाज टेक्नो कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंपा है। इस कंपनी ने गांवों में सर्वे शुरू कर दिया है।
करीब डेढ़ दशक पहले खारे पानी की समस्या के निदान के लिए पूर्व में टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट (टीटीएसपी) के तहत टंकियां बनाई गई थीं। इन टंकियों के माध्यम से घरों तक मीठा और साफ पानी पहुंचाने की योजना थी। इस योजना पर करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाया गया, लेकिन खारे पानी की समस्या से जूझ रहे गांवों के बाशिंदों को इस समस्या से छुटकारा नहीं मिला। हाल ही में क्षेत्रीय विधायक गुड्डू चौधरी ने विधानसभा के बजट सत्र में खारे पानी की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इससे पहले भी लगातार खारे पानी की समस्या को लेकर विभिन्न स्तरों पर शिकायतें की जाती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मद्देनजर शासन ने खारे पानी की समस्या को दूर करने के लिए प्रभावित गांवों में ओवरहेड टैंक बनवाने का निर्णय लिया है। इस समस्या को दूर करने के लिए मेधाज टेक्नो कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से अनुबंध किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने मंगलवार को खारे पानी की समस्या से ग्रस्त गांवों की सूची मंगलवार को तहसील कार्यालय से प्राप्त कर ली। इसके बाद गांवों में सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे के दौरान पानी की गुणवत्ता, गांव की आबादी और जलस्तर की जांच कंपनी के कर्मचारी करेंगे। सर्वे के बाद इन गांवों में मीठा पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा। इस योजना से इन गांवों को खारे पानी की समस्या से मुक्ति मिलने की आस बंधी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें