कांग्रेस के ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित में बैठक में प्रतिभाग करते कांग्रेसी।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
ब्लॉक कांग्रेेस कमेटी की एक बैठक बुधवार को ब्लॉक महासचिव मुन्ना लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती एवं प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। बैठक में सेवा दल के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का मिशन 2022 का सपना पूरा करना है। पार्टी के सभी फ्रंटल प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से अपील की है कि तन मन धन से कार्य करें।
दलित कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनुज संत ने कहा कि मिशन 2022 पर विजय हासिल करनी होगी। समय आ गया है। दिन रात एक करके अपने ब्लॉक के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें। घर घर जाकर जनसंपर्क करना होगा।
सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करना होगा। बूथ स्तर पर कमेटी को मजबूत करना होगा। इस मौके पर भोला शंकर, पवन उपाध्याय, विष्णु उपाध्याय, गौरव पचौरी, मनोज शर्मा, कासिम खान, विष्णु मिश्रा, अनुज दीक्षित, मुकेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।