फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दिवाली के बाद बिजली चोरों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
हाथरस: बिजली चेकिंग करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली के बाद अब बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरों पर शिकंजा कस दिया गया है। शनिवार को एक्सईएन सुभाष चंद्रा के निर्देश पर शहर के कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीमों ने आधा दर्जन से अधिक घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी। इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसडीओ एसएन पांडेय के नेतृत्व में टीम ने शहर के चैन गली, गली मटरुमल, जैन धर्मशाला, गली जोगियान और घंटाघर आदि क्षेत्र में चेकिंग की। आधा दर्जन से अधिक घरों में मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी होते हुए पकड़ी गई। टीम ने इन सभी की वीडियो बनाते हुए केबलों को काटकर अपने कब्जे में ले लिया। इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें