फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गर्म कपड़ों के बाजार में आई बहार, बढ़ी खरीदारी

विज्ञापन
हाथरस: बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दी बढ़ते ही गर्म कपड़ों के बाजार में बहार आ गई है। फरवरी तक चलने वाले इस सीजन से गर्म कपड़ों के कारोबारियों को करोड़ों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। कोरोना काल में धराशाई हुए बाजार में अब सर्दी बढ़ने के साथ 70 प्रतिशत तक बिक्री बढ़ गई है, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं।
बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में सर्द अहसास बढ़ गया है, जिससे गर्म और ऊनी कपड़ों के बाजार में तेजी आ गई है। अब जैसे-जैसे देवोत्थान एकादशी का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। शनिवार को छोटी दुकान से लेकर बड़े शोरूम तक गर्म कपड़ों की खरीदारी करते हुए दिखे। कारोबारियों की मानें तो अक्तूबर माह में गर्म कपड़ों का स्टॉक आ गया था, लेकिन बिक्री दस प्रतिशत भी नहीं थी। अब 70 प्रतिशत तक बिक्री में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

महिलाओं को भा रहे वेलवेट के परिधान
हाथरस। महिलाओं को इस समय वेलवेट एंब्राइडरी के परिधान काफी पसंद आ रहे हैं। इसमें लंबी ड्रेस, ब्लाउज और कुर्ती सूट शामिल हैं। इनकी कीमत एक हजार से शुरू होती है। पांच हजार रुपये तक के परिधान उपलब्ध हैं। नेहरू जैकेट की मांग भी बढ़ी है। इसे लोग मोदी कट जैकेट भी कह रहे हैं। प्रिंटेड स्वेटर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
अचानक सर्दी बढ़ने से गर्म कपड़ों के बाजार में तेजी आ गई है। इस बार वेलवेट के परिधान के अलावा जैकेट और प्रिंटेड स्वेटर की मांग ज्यादा है। अब सहालगों के चलते बाजार में बिक्री 70 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

-बृजबिहारी अग्रवाल, रेडीमेड कारोबारी।
अचानक सर्दी बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। इस बार देवोत्थान एकादशी से कई शादियां भी हैं। कोरोना काल के चलते इस बार गर्म कपड़ों के दाम भी ज्यादा नहीं हैं, जिससे खरीदारी में आसानी हो रही है।
-अनिल शर्मा, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें