फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लूट की योजना बनाते तीन शातिर धरे

विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में तीन शातिर बदमाश। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने लूट की योजना बनाते तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, दो छुरा सहित चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई। तीनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने 21 जुलाई की रात करीब सवा नौ बजे पुरा कलां से आगे रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे से सोनू पुत्र सत्यप्रकाश, अरुण पुत्र राजेंद्र निवासीगण महरारा थाना सहपऊ और दीपक पुत्र रामल निवासी खानपुर जाटान थाना झिंझाना जनपद शामली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये तीनों लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो छुरा, एक सरिया और चोरी की बाइक बरामद की है। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि यह तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। एसआई आशीष कुमार, भूरे सिंह, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार की टीम ने इन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें