हाथरस: सीमा पर मुश्तैदी का जायजा लेते एसपी गौरव बंसवाल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस की चेकिंग लगातार जारी रही। एसपी गौरव बंसवाल ने भी हनुमान चौकी पर जिले की सीमा पर पहुंचकर स्थिति देखी और अधीनस्थों को निर्देशित किया।
लॉकडाउन के चलते पिछले 24 घंटे में पुलिस ने धारा 188 का उल्लंघन करने पर तीन मुकदमे कायम किए और 11 लोगों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची रही। पुलिस ने कई वाहन सीज किए और काफी वाहनों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूला।
एसपी गौरव बंसवाल ने शहर अलीगढ़ रोड पर हनुमान चौकी पहुंचकर यह देखा की चेकिंग किस तरह से हो रही है। उन्होंने वहां निर्देश भी दिए। एसपी ने इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भी निरीक्षण किया।