फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, सैकड़ों विद्युत खंभे टूटे

विज्ञापन
हाथरस: आंधी बारिश से गांव धौरपुर में धराशाई हुआ विद्युत खंभा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश ने रविवार की दोपहर को जिले में काफी तबाही मचाई। इसके साथ जिले में ब्लैक आउट हो गया। करीब डेढ़ सौ बिजली के खंभे टूट गए और विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे बिजली विभाग का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। शहर से देहात तक बिजली संकट गहरा गया। यही नहीं काफी होर्डिंग्स आदि भी इस आंधी से ध्वस्त हो गए। कई दीवारें भी गिर गईं। हालांकि शहर में तो इतना ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन देहात में काफी नुकसान हुआ।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल महीने में हर रोज मौसम करवट बदल रहा है। इसे लेकर किसान भी हैरान है। रविवार की शाम को आई तेज आंधी और इसके बाद हुई बारिश ने जिले में तबाही मचाई। शहर से देहात तक हाईटेंशन व 33 केवीए के करीब डेढ़ सौ बिजली के खंभे जमीन पर आ गए। विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे बिजली महकमे को 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया खंभे और बिजली की लाइन टूटने से सादाबाद, सिकंदराराऊ, मुरसान, हसायन, सलेमपुर, लाखनू, महौ, सलेमपुर, धौरपुर आदि गांव में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मी बिजली आपूर्ति को सामान्य करने में जुट गए। देहात में पूरी रात बिजली ठप रही। हालांकि शहर में देर रात बिजली सिस्टम सामान्य हो गया। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे बिजली उपकरण शोपीस बन गए। पानी की टंकी खाली हो गई। पीने के पानी तक के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। बिजली विभाग क्षतिग्रस्त लाइनों का आकलन करने में जुटा रहा। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है आदि बारिश से काफी नुकसान हुआ है। अब तक की सूचना के अनुसार करीब डेढ़ सौ खंभे टूट गए हैं। अभी क्षतिग्रस्त लाइनो का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। बिजली सिस्टम को सामान्य करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें