न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड स्थित गांव तमना गढ़ी के निकट बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। वहीं जलेसर रोड पर लाड़पुर के निकट किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की लेबर निवासी डीके पाल पुत्र कालिदास अपनी बाइक से हाथरस की ओर आ रहे थे। इस बीच सामने से आ रहे भूरा पुत्र सत्यप्रकाश निवासी शाहपुर खुर्द हाथरस जंक्शन की बाइक इनकी बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।
दोनों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी निवासी आकाश पुत्र दिनेश कुमार बाइक से जलेसर से लौट रहे थे। गांव लाड़पुर के निकट पहुंचते ही किसी वाहन ने टक्कर मार दी और भाग गया। घायल को 108 एंबुलेंस से बागला जिला अस्पताल लाया गया।