न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से घट रही है। अब तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 34 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से कम हो रही है।
गांव परसारा निवासी 75 वर्षीय वृद्धा, पवलोई निवासी 45 वर्षीय युवक व कैलाश नगर निवासी 64 वर्षीय वृद्ध की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 79 हो गई है। वहीं 37 लोग होम आइसोलेशन में हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 31 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। संवाद