फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन कर्मचारी अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने मंगलवार को विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विकास खंड कार्यालय पर खलबली मच गई। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी एक दूसरे की बगले झांकने लगे। इस दौरान सीडीओ ने कर्मचारियों की उपस्थित देखी। उपस्थित रजिस्टर का अवलोकन किया। उपस्थित रजिस्टर के अनुसार अवर अभियंता राकेश कुमार लेखागार अजय भारद्वाज एवं बीओ पीआरडी अनुपस्थित पाए गए। जबकि निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी विकल कुमार उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के माध्यम से अनुपस्थित होने का कारण मांगा गया है। जवाब संतोष जनक न पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्य विकास अधिकारी की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मच गई है। दरअसल मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र विकास खंड के सभागार में चुनाव संबंधी एक बैठक में भाग लेने आए थे। इस दौरान कर्मचारियों की अनुपस्थित देख कर उनके तेवर तल्ख हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें