न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर हसायन क्षेत्र के गांव महासिंहपुर निवासी एक व्यक्ति पर फोन पर उनको धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह व्यक्ति काफी दबंग है और उसे हानि पहुंचा सकता है। उन्होंने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
बसपा के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कोतवाली में तहरीर में कहा है कि वह बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के अतिरिक्त क्षेत्र पंचायत के सदस्य भी हैं। दो जून को वो पार्टी की तरफ से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री बांटने की तैयारी कर रहे थे।
एक जून को हसायन क्षेत्र के गांव महासिंहपुर निवासी एक व्यक्ति, जोकि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित है, उसने फोन पर काफी देर तक उनको धमकियां दीं। सभी को मारने की धमकी दी।