फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक, कर्मियों को मदद न मिली तो करेंगे सम्मान वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोरोना काल में भुखमरी के कगार पर पहुंचे वित्तविहीन शिक्षक और कर्मचारियों को कई बार मांग करने के बावजूद सरकार से कोई मदद न मिलने से राज्य पुरस्कार से सम्मानित हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा काफी आहत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह के दौरान पुरस्कार व सम्मान को वापस करने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरपी शर्मा ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में निजी और वित्तविहीन संस्थानों में तैनात शिक्षक व कर्मचारी शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देते हुए अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। महामारी के दौर में यह शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार के मुखिया एक संत है। संत इतने कठोर नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा कोरोना काल में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए मदद की जा रही है मगर वित्तविहीन शिक्षक और कर्मचारियों के हित में कोई सहायता नहीं दी गई है, जिससे उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने सहायता का ऐलान नहीं किया तो वह जुलाई माह के पहले सप्ताह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए पुरस्कार व सम्मान को राज्य सरकार को वापस कर देंगे। वह राज्य सरकार द्वारा दिए गए सम्मान को लेकर प्रदेश के साढे़ तीन लाख शिक्षण संस्थानों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को भूखे पेट नहीं देख सकते। उन्होंने कहा है कि प्राइवेट व वित्त विहीन शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक अन्य तरीकों से भरण पोषण करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें