हाथरस: तमना गढ़ी में एक दुकान में चोरी करने के लिए लगाई गई सेंध।
- फोटो : HATHRAS
दुकान में सेंध लगाकर हजारों की चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। चोरी की वारदातें लगातार जारी हैं। शनिवार की रात्रि में बदमाश एक जनरल मर्चेंट की दुकान में सेंध लगाकर करीब 45 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।
शहर और इससे सटे इलाकों में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रहीं। शनिवार की रात्रि में बदमाशों ने शहर से सटे गांव गढ़ी तमना में चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहां जानकी प्रसाद की जनरल मर्चेंट की दुकान है।
बदमाश जंगला तोड़कर छत के रास्ते से दुकान के अदंर घुसे और वहां से करीब 45 हजार रुपये व कुछ अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकान स्वामी ने दुकान का सामान अस्त-व्यस्त देखा तो वहां भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने भी घटना को लेकर जांच-पड़ताल की।