जमीन विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज
पुलिस ने 11 लोगों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगोें को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चिंतापुर में जमीन पर हदबंदी करने को लेकर दो पक्ष आमने-आमने आ गए। एक पक्ष ने जब अपना खंभा लगाया तो दूसरे पक्ष ने इसे उखाड़ दिया। इसको लेकर जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इसकी सूचना जब कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कुछ घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है।