फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आरडी खुलवाने के नाम पर लोगों को लगाई हजारों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र की आवास-विकास कॉलोनी के कई लोगों को एक व्यक्ति ने आरडी खुलवाने के नाम पर हजारों रुपये की चपत लगा दी है। रुपये मांगने पर एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। काफी लोग उसकी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे।
आगरा रोड आवास-विकास कॉलोनी निवासी यशपाल सिंह पुत्र जुगेंद्र का आरोप है कि कॉलोनी के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि पांच हजार रुपये फिक्स करा दो, जिस पर यशपाल ने पांच हजार रुपये दे दिए। समय पूरा होने पर रुपये मांगे तो मना कर दिया। आरोप है कि रुपये जमा कराने का भी कोई प्रमाण नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर कहासुनी हो गई तो आरोपी अपने साथ कई लोगों को लेकर यशपाल के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। यहीं के रहने वाली विनीता के 20 हजार रुपये, मिथलेश के 1.20 लाख रुपये, राकेश कुमार गुप्ता के 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें