फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एमएसटी से लॉकडाउन में बसों में सफर नहीं करने वालों को आगे मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन से पूर्व एमएसटी बनवाने के बाद यात्रा न करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उनको लॉकडाउन की अवधि में आगे यात्रा करने का मौका मिलेगा। पंद्रह अगस्त के बाद यात्रियों की वैधता बढ़ाने पर निगम स्तर पर विचार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की बसों में हर रोज आगरा अलीगढ़ आदि जिलों को काफी यात्री एमएसटी के जरिए सफर करते हैं। जिन यात्रियों ने आठ मार्च तक या उसके बाद एमएसटी बनवाई है और वह लॉकडाउन के चलते सफर नहीं कर सके हैं। उनको निगम स्तर से राहत देने की कवायद शुरू हो गई है। एक अगस्त से पंद्रह अगस्त तक यात्री एमएसटी व पैसे जमा करने की रसीद डिपो में जमा करेंगे। उसके बाद डिपो स्तर पर इसका सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के बाद यात्रियों की एमएसटी से संबंधित कागजातों को निगम स्तर पर भेजा जाएगा। उसके बाद वहां से हरी झंडी मिलने के बाद एमएसटी धारकों को लॉकडाउन में न की गई यात्रा आगे करने का मौका दिया जाएगा। इस मामले में हाथरस डिपो एआरएम शशी रानी का कहना है कि जिन यात्रियों ने लॉकडाउन की अवधि में सफर नहीं किया है। उनको आगे यात्रा करने का मौका निगम स्तर से दिया जा सकता है। यात्री अपने एमएसटी से संबधित कागजात डिपो में जमा कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें