फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इस बार 70 फीसदी कोर्स से परीक्षा देंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए 30 फीसदी कोर्स कम कर दिया है। इस केवल 70 फीसी कोर्स से ही विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। परीक्षा अप्रैल महीने में शुरू होने की संभावना है।
बोर्ड की परीक्षा को देखते हुए इसमें शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए ही स्कूलों में आने की अनुमति दी गई है, जिसके बाद स्कूलों में पढ़ाई चल रही है। लंबे समय तक स्कूल-कॉलेज बंद रहने से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए 30 फीसदी कोर्स कम कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले सालों की अपेक्षा 70 फीसदी कोर्स में से ही बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा कराई जाएगी। कम किए गए कोर्स की जानकारी शिक्षकों और परीक्षार्थियों विभाग द्वारा दी जा चुकी है। जिन बच्चों के पास पढ़ाई के लिए मोबाइल और टीवी की सुविधा नहीं है। उनको शिक्षकों द्वारा नोट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली छात्रा खुशबू ने बताया कि उनको 30 फीसदी कोर्स कम होने की जानकारी है। कोर्स में क्या कम हुआ है, इसकी भी जानकारी भी उन्हें है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 30 फीसदी कोर्स कम कर दिया है। इसकी जानकारी समस्त शिक्षकों और बच्चों को उपलब्ध करा दी गई है। कम किए गए कर्म के आधार पर ही बच्चों की परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। जिन बच्चों के पास मोबाइल और टीवी भी नहीं हैं, शिक्षक उनको नोट्स बनाकर दे रहे हैं, ताकि वे तैयारी कर सकें। बोर्ड परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा भी कराई जाएगी। स्कूलों में कोरोना महामारी के चलते पढ़ाई न होने से माध्यमिक शिक्षा परिषद कोर्स कम करने का फैसला लिया है। उससे छात्रों को परीक्षाओं में काफी आसानी रहेगी और वे दूसरे बोर्ड के छात्रों से पिछड़ेंगे भी नहीं।
-सुनील कुमार, डीआईओएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें