न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित का अलीगढ़ रोड स्थित भाजपा नेता विनोद चौधरी के आवास पर जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ. हरित ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी योजनाएं पूरी हो रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के अलावा अपने कार्यकाल में आयोग द्वारा किए गए कामों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतेंगे। इस मौके पर रामवीर सिंह भैयाजी, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद