फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इस बार भी घरों पर ही मनाएंगे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड महामारी को देखते हुए इस बार भी योग दिवस घर पर ही मनाया जाएगा। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि सप्तम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। वर्तमान में महामारी की विषम परिस्थितियों को देखते हुए योग दिवस का आयोजन सोशल डिस्टेसिंग और भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों को उनके घर पर योग करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि पिछले वर्ष की भांति 21 जून को सुबह बजे से प्रात 7: 45 बजे तक सोशल मीडिया के माध्यम से घर पर ही योग दिवस मनाया जाएगा। विभागीय अध्यक्ष अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को निर्देशित करें और विभिन्न विभागीय ग्रुपों के माध्यम से कार्यक्रम के फोटोग्राफ जिला विद्यालय निरीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें