संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में पुरानी कलक्ट्रेट में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह व नगर पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
सम्मेलन की शुुरुआत कवियित्री पूजा चौहान द्वारा सरस्वती वंदना की। कवियित्री मीरा दीक्षित ने काव्य पाठ किया। बाल कवियत्री उन्नति भारद्वाज ने यह रामकृष्ण की धरती है मैं शत-शत शीश झुकाती हूूं, विश्वगुरु है मेरा भारत मैं गौरव गाथा गाती हूं... का पाठ किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
इस मौके पर डॉ. नितिन मिश्रा, कवि रविकांत सिंह, प्रभु दयाल दीक्षित प्रभु, प्रियांशी ढाकरा, मीनाक्षी शर्मा, दीपक रफी, आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में माधव शर्मा, रूविया खान, डम्बर सिंह एई, चांद हुसैन, डॉॅ. उपेंद्र झा, देवेश आसु, प्रदीप अंजाना, गाफिल स्वामी, देवी सिंह निडर, बृजेश मोहन रावत, शालिनी पाठक, प्रदीप पंडित, चाचा हाथरसी आदि ने भी काव्यपाठ किया। संचालन आशु कवि अनिल बोहरे व विद्यासागर विकल ने किया। कवियों व कवियित्रियों को नगर पा लिकाध्यक्ष ने सम्मानित भी किया।