फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो घरों का ताला तोड़कर आभूषण, नगदी ले गए चोर

विज्ञापन
हाथरस : चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के कोटा रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका कॉलोनी स्थित दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दोनों घरों का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शहर के कोटा रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन कॉलोनी में जितेंद्र कुमार पुत्र एदल सिंह का मकान है। 12 मई को जितेंद्र के पिता एदल की बीमारी के चलते मौत हो गई। उनके शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अलीगढ़ जनपद के थाना इगलास क्षेत्र के गांव पिलखुनियां में किया गया। इस कारण परिवार के सभी सदस्य गांव में ही रुके हुए हैं। जितेंद्र का छोटा भाई नितिन आशीर्वाद गार्डन स्थित अपने मकान में हर दिन रात को सोने के लिए आता था, लेकिन सोमवार को घर की बिजली खराब होने के कारण गांव पिलखुनियां वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका फायदा उठाते हुए चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व 60 हजार रुपये पार कर ले गए। सुबह कॉलोनी के ही रहने वाले जगवीर सिंह ने चोरी की घटना की जानकारी दी। इसके बाद जितेंद्र की पत्नी कमलेश परिवार के लोगों के साथ यहां पर पहुंची। मौके पर पुलिस पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। यहीं के निवासी सोनू फौजदार के घर में भी बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमलेश पत्नी जितेंद्र ने चोरी की घटना की तहरीर पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें