फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हजारों की नकदी, आभूषण ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात को एक घर को निशाना बनाया। परिवार के लोग सोते रह गए और चोर इस घर से 50 हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शहर के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी परवेश पुत्र इब्राहीम पास के मकान में सो रहे थे और दूसरे मकान में उनकी मां सो रही थीं। रात को चोर मकान में दाखिल हुए और घर के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नींद खुलने पर घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें