फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्कूल से बच्चों की खेल सामग्री भी चोरी कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांवों में स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में चौकीदार न होने के कारण आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। चंदपा क्षेत्र के गांव कोका के प्राथमिक विद्यालय की खिड़की तोड़कर चोर बच्चों के खेलने का सामान चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
दीपावली के त्योहार के कारण परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कई दिनों से अवकाश चल रहा है। इसी का फायदा उठाकर चोर प्राथमिक विद्यालय कोका के अंदर दाखिल हुए और कमरे के अंदर रखे बच्चों के खेल के सामान को पार कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पोलिंग बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करने जब सुबह प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह व अन्य शिक्षक स्कूल पहुंचे तो कमरे के अंदर बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। यहां पर गांव के लोग भी आ गए। सामान चोरी हो जाने को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें