फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कैनाल रोड पर शौचालय में लगी आग

विज्ञापन
हाथरस : नगर पालिका मार्ग पर जलते शौचालय। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर पालिका प्रदर्शनी के प्रथम गेट से कैनाल तक जा रही सड़क पर रखे नगर पालिका के चल शौचालयों में रविवार की सुबह किसी ने आग लगा दी। आग से तीन शौचालय जलकर राख हो गए। दमकलों ने आकर आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरा तफरी मच गई।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका ने तीन चल शौचालय कैनाल रोड पर रखवाए थे। कुछ दिन तक इसमें पानी का इंतजाम था लेकिन, बाद में आपूर्ति बंद हो गई। जिससे वहां गंदगी होने लगी थी। रविवार की सुबह इसमें अज्ञातों ने आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग तेजी पकड़ गई और शौचालय धू-धू कर जल उठे। आग की लपटें काफी ऊंची उठी। आग के दौरान पार्क में टहल रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें