फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अस्पताल में न चिकित्सक थे न स्टाफ, दिया नोटिस

विज्ञापन
ग्राम रूहेरी स्थित मैराज हॉस्पिटल पर छापेमारी करती एसडीएम अंजलि गंगवार एवं एसीएमओ। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

एसडीएम अंजलि गंगवार ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ के साथ रुहेरी स्थित मैराज हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हॉस्पिटल में न कोई चिकित्सक था और न ही कोई नर्सिंग स्टॉफ मौजूद था। जबकि अस्पताल में कई मरीज भर्ती थे। एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
एसडीएम अंजलि गंगवार ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ के साथ अस्पतालों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में कोई चिकित्सक या स्टॉफ मौजूद नहीं थे। रजिस्ट्रेशन भी नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन वाले मरीज भर्ती थे इस कारण सीज नहीं किया गया है। हॉस्पिटल के मैनेजर से पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके और न ही अभिलेख दिखा सके। हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित पाया गया। इसलिए हॉस्पिटल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें