फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जीजा-साले की मौत से परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
हाथरस: जलेसर रोड पर हादसे में जीजा-साले की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव बलना के निकट वाहन की टक्कर से जीजा-साले की मौत हो गई। इनकी मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों शवों को लेने के लिए परिजनों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लगी हुई थी।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की देर शाम को फिरोजाबाद के थाना नारखी कस्बा नगला बीच निवासी संजय खान (35 वर्ष) पुत्र अजीत खान अपने साले शमशाद (30 वर्ष) पुत्र शमसुद्दीन निवासी गठिया शिकोहाबाद के साथ बाइक पर सवार हो हाथरस आ रहे थे। संजय खान अपने बड़े भाई जमील खान निवासी नगला खान हाथरस के यहां अपने जीजा के साथ आ रहा था। बलना व खरबा गांव के बीच किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल लाते वक्त दोनों की मौत हो गई। इसकी सूचना मृतकों के गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद मृतकों के परिजन रात को ही हाथरस पहुंचे। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अपने अपने गांव चले गए। एसएचओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें