फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सुबह से लेकर शाम तक कई घंटे हो रही बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से ग्रामीण अंचल तक सुबह व शाम को रोजाना बिजली कटौती की जा रही है। बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजली गुल होने से उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं। इस कारण कामगार व उद्यमियों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। एक-एक जेई के पास दो-दो बिजलीघर हैं। निगम स्तर से स्थानीय अफसरों से यह कहा जा रहा है कि जितनी बिजली दी जा रही है, उस हिसाब से राजस्व भी चाहिए। वैसे भी इन-दिनों विभाग का चेकिंग अभियान ठप पड़ा है। विभागीय अधिकारी चुनाव में व्यस्त हैं।
विज्ञापन

इस कारण शहर से देहात तक बिजली की कटौती की जा रही है। शहर के कांशीराम टाउनशिप, नवीपुर, किला गेट, ओढ़पुरा व देहात के महौ, नगला रति, सलेमपुर, चंदपा आदि सबस्टेशनों पर तीन से तीन घंटे की सुबह व शाम में बिजली कटौती की जा रही है। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इसका असर उद्योग-धंधों पर भी पड़ रहा है। इसे लेकर लोग खासे परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों में पर्याप्त बिजली
हाथरस। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर व ग्रामीण अंचल में पर्याप्त बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जो कटौती की जा रही है, उसको लॉगशीट में अंकित नहीं किया जाता है। निगम स्तर पर जो रिपोर्ट भेजी जाती है, उसमें भी इसके आंकड़ों को दर्ज नहीं किया जाता। अफसर इससे बेसुध बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें