फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गंगा दशहरा पर बही भक्ति की बयार, किया दानपुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गंगा दशहरा का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से शाम तक भक्ति की बयार बही। कोरोना संक्रमण कम होने के चलते काफी श्रद्धालु गंगा घाटों के लिए रवाना हुए। आस्था की डुबकी लगाने के साथ श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया।
रविवार की सुबह से ही दशहरा पर्व पर लोगों ने पूजा अर्चना के साथ दान पुण्य किया। हालांकि मंदिरों में भव्य श्रंगार के साथ पूजा अर्चना की गई। शहर के गुड़िहाई बाजार स्थित गंगा महारानी मंदिर में भव्य शृंगार किए गए। कुछ स्थानों पर शरबत की प्याऊ लगाने के साथ प्रसाद वितरण किया गया। शाम को मंदिरों में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या के साथ भजन कीर्तन हुआ। काफी लोग राजघाट, सोरों, कछला आदि गंगा घाटों को रवाना हुए। जो लोग गंगा घाट न हीं जा सके। उन्होंने अलीगढ़ रोड स्थित नहर में स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह व शाम में हुई जमकर पतंगबाजी
गंगा दशहरा पर लोगों ने खूब पतंगबाजी की। सुबह हवा न चलने के कारण कम पतंग उड़ी। शाम को युवाओं ने खूब पतंग बाजी की। युवाओं ने खूब पेंच लड़ाए। वो काटा की गूंज सुबह व शाम में खूब सुनाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें