फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राधा अष्टमी पर जिले में बही भक्ति की बयार

विज्ञापन
हाथरस : राधा अष्टमी पर वार्ष्णेय महिला मंडल के कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृज की देहरी कहे जाने वाले हाथरस में सुबह राधा अष्टमी की धूम मची रही। राधा अष्टमी पर राधारानी का जन्मोत्सव मनाया गया और सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई। किला परिसर स्थित दाऊ बाबा रेवती मइया का अभिषेक किया गया। इसके अलावा अन्य मंदिरों में बधाई गायन के साथ महाआरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। सोशल मीडिया पर भी राधा अष्टमी की बधाइयों का सिलसिला शाम तक चला। काफी भक्त बरसाना भी गए।
मंगलवार को राधा अष्टमी के मौके पर शहर के किला परिसर स्थित दाऊ बाबा रेवती मइया का अभिषेक किया गया। महाआरती के साथ माखन मिश्री का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में दाऊ बाबा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बधाई गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही शहर के रूई की मंडी कन्हैया जी मंदिर, गुड़िहाई बाजार स्थित दाऊजी मंदिर, गंगा महारानी आदि मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने आस्था के संगम में डुबकी लगाते हुए जयघोष किया। रंग बिरंगी झालरों से मंदिरों को सजाया गया। शाम को मंदिरा में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया भव्य शृंगार किए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें