फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को अचानक तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश आई। इससे मौसम सुहाना हो गया। आमजन को गर्मी से निजात मिली। इस दौरान तेज हवाओं व बूंदाबांदी के दौरान लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण शहर से देहात तक बिजली सिस्टम लड़खड़ा गया। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि कई दिनों से गर्मी कारण आमजन के पसीने छूट रहे थे। शुक्रवार की सुबह से मौसम में बदलाव हो रहा था। शाम को अचानक तेज हवाएं चलीं। बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। इस दौरान आमजन को गर्मी से निजात मिली। इस दौरान शहर के गिजरौली, मीतई, वाटर वर्क्स, नवीपुर, ओढ़पुरा, किला आदि बिजलीघरों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉल्ट के कारण देर रात तक जिलेभर में बिजली संकट गहराया गया। कई स्थानों पर बिजली के खंभे व लाइनें जमीन पर आ गई। इस कारण देहात के इलाकों में पूरी रात बिजली संकट कायम रहा। बिना बिजली के लोग चैन की नींद भी नहीं ले सके। साथ ही बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। देर रात तक कर्मी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें