फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बातों में फंसाकर युवक से रुपये व मोबाइल फोन ले गए ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सोने के कुंडल के लालच में आया युवक ठगी का शिकार हो गया। दो शातिर युवक उससे रुपये और मोबाइल फोन ठग ले गए। इसकी जानकारी उसे घर पहुंचकर हुई। युवक की मां अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
अलीगढ़ रोड स्थित पोपिया कोठी निवासी विजय पुत्र पूरन सिंह शुक्रवार को जिला अस्पताल के बाहर बैठा हुआ था। इस बीच वहां पर दो शातिर आए और विजय को सोने के कुंडल दिखाकर उनके बदले रुपये मांगे। शातिर युवक बोले कि उन्हें रुपयों की आवश्यकता है। विजय के पास मौजूद 2200 रुपये और एक मोबाइल फोन कुंडल के बदले लेकर शातिर युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय ने घर पहुंचकर अपनी मां के हाथ में कुंडल दिए तो मां ने कुंडल सोने के बजाय नकली बताए। यह सुनकर विजय के होश उड़ गए और फिर उससे अपनी मां को पूरा मामला बताया। विजय की मां नगीना अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें