फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जीएसटी इंटेलीजेंस विंग की टीम ने शहर में तीन जगह किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में तीन अलग अलग स्थानों पर गुजरात की जीएसटी इंटेलीजेंस विंग की टीम ने सर्वे की सुबह शुरुआत की। शाम तक सर्वे का सिलसिला जारी रहा। इससे कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम में शामिल अधिकारियों ने सर्वे से संबधित जानकारी देने से इंकार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे शहर के सादाबाद गेट, अंगूमल धर्मशाला स्थित गोदाम, हलवाई खाना स्थित एक गोदाम पर पान मसाला कारोबारी के यहां गुजरात की इंटेलीजेंस विंग की टीम सीनियर इंस्पेक्टर आरके सिंह के नेतृत्व में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलवाई खाना में टीम अंदर घुसने को लेकर कारोबारी से विवाद भी हुआ। बाद में टीम में शामिल अधिकारियों ने अपने आई कार्ड आदि दिखाए। तब जाकर अंदर प्रवेश किया। सर्वे का सिलसिला जारी रहा था। टीम में शामिल अधिकारियों का कहना था कि सर्वे का काम पूरा होने के बाद जानकारी दे पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें