न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वृद्ध को पीटने का विरोध करने पर दबंगों ने रेसर छात्र के साथ मारपीट कर दी। बागला डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में घेर कर छात्र को बेरहमी से पीटा। घायल अवस्था में उसको जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे उपचार दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई निवासी छात्र आबिद पुत्र शान मोहम्मद रविवार को बागला इंटर कॉलेज के ग्राउंड में रेसिंग कर रहा था। उसी दौरान कुछ दबंग युवक एक वृद्ध को बेरहमी से पीटने लगे।
आबिद ने उसे बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उसको दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह देख उसके साथी वहां आए और पुलिस को मामले की सूचना दे दी। यहां से घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी आ गई, जिसने छात्र से पूछताछ करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद