हाथरस : कस्बा मुरसान में राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा की साज-सज्जा कराई गई। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा मुरसान में सब्जी सब्जी मंडी के निकट पार्क में राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा करीब 20 साल से झाड़ियों में कूड़े के ढेर पर खड़ी हुई थी। इस पार्क की बृहस्पतिवार को नगर पंचायत ने सफाई करा दी और प्रतिमा की मरम्मत और पुताई भी करा दी गई है।
नगर पंचायत द्वारा सफाई कराने के बाद अब यहां लोगों का आना शुरू हो गया है। दिन में बच्चे यहां खेलते हैं। बता दें कि 14 सितंबर को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। इसके मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस कार्य को कराया गया है। संवाद