एसआईटी जांच के घेरे में आए शिक्षक की सेवा समाप्त
प्राथमिक विद्यालय नगला बैरू सहपऊ में तैनात शिक्षक के खिलाफ बीएसए ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सहपऊ विकास खंड के नगला बैरू के प्राथमिक विद्यालय मे तैनात शिक्षक एसआईटी की जांच के घेरे में आए गए हैं। बीएसए ने अब शिक्षक के खिलाफ बीएसए ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। शिक्षक की बीएड की डिग्री को फर्जी बताया गया है।
दिनेश कुमार पुत्र देशराज सिंह प्राथमिक विद्यालय नगला बैरू सहपऊ में अध्यापक के पद पर तैनात हैं। दिनेश कुमार ने वर्ष 2004.05 में डॉ. भीमराव आंबेडर विश्वविद्यालय आगरा से बीएड की पढ़ाई की और फिर इसी डिग्री से शिक्षक की नौकरी प्राप्त की। एसआईटी से मिली सूची में दिनेश कुमार व केआर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मथुरा का नाम फेक सूची में लिखा पाया गया।
इसे लेकर दिनेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसमें वह ठोस आधार एवं अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे कि अपर महानिदेशक विशेष अनुसंधान दल उत्तर प्रदेश द्वारा की गई विवेचना के निष्कर्षों के विपरीत कोई तथ्य प्रकाश में आ सके। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि दिनेश कुमार की नियुक्ति, नियुक्ति तिथि से समाप्त की जाती है। संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया गया है।