फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बीएसए को रिकार्ड गायब होने का खतरा, बाबू के कक्ष को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए को रिकार्ड गायब होने का खतरा, बाबू के कक्ष को किया सील
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर के बाबू द्वारा कार्य मुक्ति आदेश के बाद भी के कमरे में बैठने का मामला
बाबू के कमरे को सील करते हुए बीएसए ने दफ्तर के संसाधनों के प्रयोग पर लगाई रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बीएसए दफ्तर से रिकॉर्ड गायब होने का खतरा बढ़ गया है। तभी तो बीएसए ने दफ्तर परिसर स्थित बाबू के कमरे को सील करा दिया है और बाबू द्वारा दफ्तर के संसाधनों के प्रयोग पर रोक लगाए जाने का आदेश जारी किया है, अन्यथा विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।
बीएसए दफ्तर में तैनात वरिष्ठ लिपिक गजेंद्र कुमार का करीब दो माह पहले बीएसए कासगंज के लिए स्थानांतरण हुआ था। इसे लेकर गजेंद्र कुमार कोर्ट चले गए। कोर्ट का आदेश आने के बाद वह अपने हाथरस बीएसए दफ्तर परिसर स्थित अपने कमरे में बैठने लगे।
विज्ञापन

अब बीएसए ने कहा कि कोर्ट ने वरिष्ठ लिपिक के स्थानांतरण आदेश को दो माह के अंदर जांच पूर्ण कर उसमें लिए जाने वाले निर्णय के अधीन रखते हुए प्रास्थगित रखा हैै। साथ ही स्थानांतरण के उपरांत कार्यमुक्ति आदेश के संबंध में न्यायालय द्वारा कोई टिप्पणी नहीं की गई है, क्योंकि स्थानांतरण आदेश सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा निर्गत किया गया है।
बीएसए हरीशचंद्र का कहना है कि लिपिक द्वारा बिना मेरी अनुमति के न केवल कार्यालय में उपस्थित हो रहे हैं, बल्कि कार्यालय के संसाधनों का प्रयोग कर रहे हैं। यह कार्य हठधर्मिता पूर्ण है। इस संबंध में सक्षम प्राधिकारी से निर्देश प्राप्त किए जा रहे हैं। लिपिक को सूचित कर न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा। मेरी बिना अनुमति के लिपिक कार्यालय के संसाधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाते हैं तो विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसके लिए स्वयं लिपिक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

आरोपों को लेकर लिपिक ने यह दी सफाई
हाथरस। वरिष्ठ लिपिक गजेंद्र कुमार का कहना है कि कमरे को सील किए गए कागज पर बीएसए के हस्ताक्षर नहीं हैं। यदि किसी भी अराजक तत्व द्वारा अथवा अन्य किसी कार्मिक द्वारा दूषित मंशा के अनुरूप ताले की सील तोड़कर कक्ष में रखे कंप्यूटर अभिलेख, पत्रावली और अलमारी में रखे गए अभिलेख, पत्रावली, पत्राजात आदि को नष्ट करना, गायब करना, जलाना आदि तरीके से नुकसान पहुंचाया जाता है तो इसके लिए अराजक तत्व सहित कार्यालय के अन्य कार्मिक सीधे तौर पर दूषित मंशा के अनुरूप कार्य करने की कोशिश करेंगे तो वह इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें