फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फिर से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, बरतें सावधानी

विज्ञापन
हाथरस : कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूकता रैली का फीता काटकर शुभारंभ करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोरोना से बचाव के लिए शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। इसके उपरांत नगर पालिका में इसे लेकर एक बैठक भी हुई। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष के माता-पिता ने भी कोरोना का टीका लगवाया।
यह रैली सीएमओ कार्यालय से शुरू हुई और शहर के विभिन्न बाजारों में घूमते हुए नगर पालिका के बाहर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि वर्तमान में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। हम सबको इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए स्वयं ही सावधानी करनी होगी। हमें बार-बार हाथ धोने होंगे और मुंह पर मास्क हर समय लगाए रखना है, जिससे हम कोरोना से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह टीका स्वदेशी है और कोरोना से लड़ने से हमारी निश्चित मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ कोरोना से नहीं, बल्कि अपने नगर को गंदगी से भी बचाना है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ सभासद नारायणलाल, विनोद प्रेमी, अशोक गोला, प्रदीप शर्मा, विमल प्रधान, लीलावती पुंढीर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, रामबहादुर पटेल, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें