फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 31 मार्च तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में 31 मार्च तक पोषण पखवाड़े का आयोजन कर विविध गतिविधियाें का संचालन किया जाएगा। इसे लेकर राज्य पोषण मिशन के निदेशक ने सभी जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पत्र जारी कर दिया है। इस शृंखला में पोषण पंचायतों के आयोजन के साथ ग्राम स्तर पर जागरूकता लाने के प्रयास होंगे। इन कार्यक्रमों में पांच अलग-अलग विभाग आपसी समन्वय के साथ शामिल होंगे।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान विभाग द्वारा 22 मार्च को फूड एंड न्यूट्रिशन फारेस्ट्री एंड प्लांटेशन सम्मेलन का आयोजन होगा। 27 व 28 मार्च को पोषण के पांच सूत्र और 29 एवं 30 मार्च को रेसिपी प्रतियोगिता के साथ मातृ समिति की चर्चा जैसे आयोजन किए जाएंगे। बाकी गतिविधियां पंचायतराज एवं ग्राम्य विकास विभाग, आयुष विभाग, उद्यान विभाग और नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के स्तर से होनी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोषण के पांच सूत्र कार्यक्रम के तहत एनीमिया, डायरिया, हैंडवॉश, स्वच्छता और पौष्टिक आहार के संबंध में जागरूकता फैलाई जाएगी। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल और हैंडवॉश के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 29 और 30 मार्च को जिले की सभी मातृ समितियों की बैठक में पोषण पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

साग-सब्जियों की रेसिपी से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनका आयोजन जिला और ब्लॉक स्तर पर होगा। उन्होंने बताया कि आयोजनों की तैयारी करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। सभी गतिविधियां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें