फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नौनिहालों की सुरक्षा पर सवाल काफी स्कूली वाहनों में नहीं तीसरी नजर के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में स्कूली वाहनों हर रोज सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा के खिलवाड़ हो रहा है। वाहनों सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। अधिकांश स्कूली वाहनों में वेब कैमरा नहीं लगा है। कैमरा न होने के कारण संचालक वाहनों के संचालन की निगरानी नहीं कर पा रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर चालक वाहनों का मनमानी से संचालन कर रहे हैं। यदि वेब कैमरा लगा होगा तो चालक की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 300 से अधिक स्कूल वाहन हर रोज बच्चों को स्कूल लाते और ले जाते हैं। शासन स्तर से साफ शब्दों में निर्देश हैं कि स्कूली वाहनों में वेब कैमरा लगाया जाए। वाहन के संचालन के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। इसके बाद भी जिले में अधिकांश स्कूली वाहनों में वेब कैमरा लगवाने पर कतई ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बच्चों की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में आ रही है। इस कारण चालक जल्दबाजी के चलते वाहनों का संचालन मनमानी से कर रहे हैं। नौनिहालों की सुरक्षा खतरे में हैं। एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम का कहना है कि वाहनों कि लगातार जांच की जा रही है। इसे लेकर शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। जो वाहन मानक के विपरीत मिलता है। उसको बंद कराया जा रहा है। अब कार्यवाही को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें