फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : धूमधाम से निकाली जननायक कर्पूरी ठाकुर की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर रविवार को धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ संस्थापक व मंडल अध्यक्ष सूरजपाल नेताजी, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ रोहताश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षक का केंद्र रही। कई शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा शहर के आगरा रोड स्थित भगत सिंह पार्क से शुरू होकर सादाबाद गेट, लोहट बाजार, पसरट्टा, घंटाघर, रामलीला चौक, कोमल कांपलेक्स, हनुमान चौक, खाती खाना, माया टाकीज होते हुए वाटर वर्क्स स्थित पार्क में पहुंची। वहां गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। शोभायात्रा में महापदमनंद, पद्मश्री भिखारी ठाकुर महापुरुषों के अलावा कर्पूरी ठाकुर की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। शोभायात्रा में मिहीलाल सविता, सत्यपाल सिंह सविता, रजत कुमार सैन, विष्णु कुमार सविता, करन कुमार सविता, राजकुमार सविता, रामबाबू सविता, राजपाल फौजी, अजय बीडीसी, राजपाल सिंह, गजेंद्र कुमार सविता, गोपाल सविता, रोहताश कुमार, राजपाल सविता, राजेंद्र मिश्र, शिवचरन पांडेय, मुकेश सविता, विनोद कुमार सविता, गीता सविता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें