फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम विवाह में प्राप्त धन को मंदिर के लिए किया समर्पित

विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के चलते रसीद कटवाता बालक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

श्रीराम कथा में भगवान राम एवं माता सीता के विवाह में भक्तों द्वारा दिए गए चढ़ावे को रामचरित मानस कथा व्यास ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। इसके अलावा शहर से देहात तक रामभक्तों की टोलियों ने निधि संग्रह की। आचार्य बालयोगी महाराज ने श्री राम विवाह में भक्तों से प्राप्त बारह हजार दो सौ रुपये की राशि को संघ के जिला कार्यवाहक रामकिशन एवं खेड़ा परसौली की राम मंदिर समर्पण निधि रामदूतों को सौंपकर रसीद प्राप्त की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक रामकिशन सिसौदिया ने बताया कि ग्राम खेड़ा परसौली में जगत जननी छेछी मैया का वार्षिकोत्सव हो रहा है। इसमें 12272 रुपये की सहयोग राशि प्राप्त हुई। जिसे कथा व्यास ने मंदिर के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर निधि संग्रह टोली के कार्यकर्ता शिव कुमार, अजीत सिसौदिया, संतोष कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रजेश कुमार, गौरव सिसौदिया आदि थे। इधर, गांव रुदायन में बृजक्षेत्र मंत्री डौली माहौर व बासुदेव माहौर के नेतृत्व में रामभक्तों ने घर-घर जाकर निधि संग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया। निधि समर्पण टोली में अमित भौतिका, चंचल शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, कांता पचौरी, श्याम पंडित, सुनील प्रभाकर, आरती शर्मा, मानसी, कामना देवी, भावना देवी, सुनहरी लाल आदि थे। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार से संघ के नगर कार्यवाहक मुकेश बंसल, अमन बंसल व भूपेंद्र शर्मा आदि ने निधि संग्रह की।

राम मंदिर निर्माण के तहत कथा व्यास से चेक लेते भक्त।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें