फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंत्री के सामने उठाईं बिजली कटौती, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाओं व सड़कों की बदहाली की समस्याएं

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा करते राज्य मंत्री असीम अरुण। सं? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं की समीक्षा की। विधायकों ने उनके सामने जर्जर विद्युत तारों, विद्युत कटौती, खराब हैंडपंपों की मरम्मत न होना, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता न होना और अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत न होने शिकायत की।
मंत्री ने जिले के पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि यातायात को सुगम बनाने के लिए मेंडू रेलवे स्टेशन फाटक पर ऊपरगामी पुल की आवश्यकता है। जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए भूमि के चिह्नीकरण की सूचना शासन को उपलब्ध करा दी गई है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शासन स्तर पर लंबित है। उप्र राज्य औद्योगिक विकास अभिकरण की 500 एकड़ भूमि का विकास एवं सिकंदराराऊ में बस स्टैंड के निर्माण की आवश्यकता है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले में 14 एंटी रोमियो स्क्वायड टीम का गठन किया गया है। जिले में 44 महिला बीट द्वारा भ्रमणशील रहकर महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं का चौपाल लगाकर निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने आवारा गोवंश को संरक्षित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अस्थायी गोशाला का निर्माण कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में अवैध कब्जे वाली भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए गोशालाओं में हरे चारे की उपलब्धता के लिए चरी की बुवाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को कक्षा 5 और 8 के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को जन सहभागिता के माध्यम से अभियान चलाकर चिन्हित करते हुए पुन: अगली कक्षा में प्रवेश दिलाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, डीएम रमेश रंजन, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें