फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेहतरीन हैं उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी : चेतन शर्मा

विज्ञापन
हाथरस : वार्ता करते क्रिकेटर चेतन शर्मा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर खिलाड़ी रहे चेतन शर्मा का कहना है कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी देश के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। युवा देश के भविष्य हैं। युवा अच्छा करेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। चेतन शर्मा यहां एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हम भी एक जमाने में ऐसे ही क्रिकेट खेलते थे। छोटे कस्बों और शहरों में क्रिकेट खेला जाता है तो यह देखकर बहुत खुशी होती है। उन्होंने कहा कि वह पहली बार हाथरस आए हैं। काका हाथरसी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि हाथरस के एक बहुत ही मशहूर कवि हुए हैं। उनकी वजह से वह हाथरस को जानते हैं। उन्होंने कहा कि वह वह आगरा में काफी क्रिकेट खेले हैं।
विज्ञापन

हालांकि हाथरस में पहली बार उनका आना हुआ है। इसके बाद शहर के बागला कॉलेज के मैदान पर उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने उनके साथ सेल्फी ली। सोशल मीडिया पर चेतन शर्मा के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इस इससे पूर्व उनका बुके भेंटकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन

चेतन को विप्रों ने दिया शोभायात्रा का निमंत्रण
हाथरस। हर वर्ष की भांति नवसंवत्सर पर दो अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। बंशी पंडित, संयोजक राजू कौशिक, आदित्य शर्मा, संरक्षक योगा पंडित, प्रशांत शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा ने चेतन शर्मा को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। आयोजकों ने चेतन शर्मा से कहा कि वह शोभायात्रा में मुख्य उद्घाटनकर्ता के रूप में शामिल हों। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें