फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रभारी मंत्री के सामने छलका कार्यकर्ताओं का दर्द

विज्ञापन
हाथरस : पराग डेयरी के निरीक्षण के दौरान गोवंश को गुड़ चना खिलाते मंत्री। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

प्रदेश के पंचायतराज और जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने जिले में भ्रमण के दूसरे दिन पराग डेयरी परिसर में बनी अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोशाला में रह रहे गोवंश की देखभाल के लिए गोसेवकों की पीठ थपथपाई। उन्होंने गोवंश के लिए चारे, पानी और उनके इलाज की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
इस मौके पर पंचायतराज मंत्री ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भटकते गोवंश के लिए हर पंचायत में गोशाला की स्थापना कराई है। उनके चारे, पानी और इलाज की व्यवस्था कराई है। इससे पहले गोवंश किसान की खेतों की मेड़ पर भटकते थे। गोशालाओं में चारे, पानी की व्यवस्था प्रदेश सरकार अपने खर्चे पर करा रही है। इसके बाद मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र सुनसान मिला।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या भी नगण्य थी। मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने वार्डों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मंडल अध्यक्ष के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ गोपनीय बैठक की। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने अपना दुखड़ा रोया। मंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय चंद्रपाल सिंह एडवोकेट के निधन पर उनके ग्राम लहौर्रा स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद वह अलीगढ़ रवाना हो गए।
गोसेवकों का सम्मान
सासनी। गोशाला के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सासनी निवासी राजीव शर्मा उर्फ लल्ला सासनी के अलावा, शिवशंकर गुलाटी, अभय अग्रवाल, श्री भगवान, अशोक कुमार, रामकुमार नमकीन वालों का मंत्री ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मान किया। संवाद
पराग डेयरी परिसर में बनवाएं मेडिकल कॉलेज
सासनी। गोशाला में मंत्री के निरीक्षण के दौरान सदर विधायक हरीशंकर माहौर की टीस उभरकर सामने आ गई। उन्होंने मंत्री से कहा कि पराग डेयरी के संचालन की संभावना नजर नहीं आती है। करीब 55 एकड़ भूमि बेकार पड़ी है। उन्होंने इसमें मेडिकल कॉलेज की स्थापना का अनुरोध मंत्री से किया और कहा कि इसके लिए डीएम की तरफ से प्रस्ताव भेजा जा चुका है। भौगोलिक स्थिति के हिसाब से सासनी क्षेत्र मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त जगह है। संवाद
विज्ञापन

मंत्री ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज
सासनी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पंचायतराज मंत्री ने मंडल अध्यक्ष के आवास पर बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान मीडिया कर्मियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। हालांकि चर्चा है कि कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने अपना दुखड़ा रोया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी मंत्री से नगर पंचायत की आय के साथ इसका सीमा विस्तार कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं की सुनने के बाद मंत्री ने सभी से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें